लखनऊ, फरवरी 11 -- डेहवा के नेवलखेड़ा में बुधवार दोपहर बाद शटरिंग कारीगर मनोज का शव पोस्टमार्टम होकर घर पहुंचा तो नाराज परिजनों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। आशंका के चलते पहले से पुलिस बल तैनात था। जिसके चलते शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन नही कर सके। उधर, परिजनों ने बिना भाई के अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। जमानत कराने के बाद भाई जब श्मशान घाट पहुंचा तब परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। नवलखेड़ा निवासी मनोज का शव मंगलवार की दोपहर घर में संदिग्ध हालात में लटका मिला था। एक दिन पहले मनोज के भाई छोटेलाल उर्फ छोटू व मनोज की पत्नी लवली से विवाद हो गया था। जिसके बाद भाभी लवली की शिकायत पर पुलिस ने छोटू को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परिजनों ने पुलिस पर अभ्रदता करने व मृतका की पत्नी व मायके वालों पर हत्या करने का आरोप लगाक...