नई दिल्ली, फरवरी 23 -- राजपाल यादव कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आए हैं और जेल से बाहर आने के बाद अब एक्टर काम पर वापस आ गए हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सेट पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने वापस काम पर आने की खुशी फैंस के साथ शेयर की और सभी को थैंक्यू भी कहा है।राजपाल ने शुरू किया वैनिटी विचार वीडियो में राजपाल वैनिटी वैन में नजर आ रहे हैं। वह बोलते हैं, साथियों वैनिटी विचार में आपका स्वागत है। भगवान और आप सभी की कृपा से मैं सेट पर वापस आ गया हूं। 30 जून को हम लोग आए थे मुंबई में और 15 जुलाई को काम किया था। मंजू दीदी उसकी प्रोड्यूसर थीं। डीडी1 पर ये कार्यक्रम आता था। वहां से लेकर अब तक मुझे 30 साल हो जाएंगे। आज तक मेकअप लगता आ रहा है और वैनिटी मिलती जा रही है। ये सब माता-पिता और आपके प्यार और आशीर्वाद से हो...