पटना, मार्च 19 -- बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह को जमानत मिल गई है। जिसके बाद अब इस बात की पूरी संभावना है कि अनंत सिंह अब जेल से बाहर आ जाएंगे। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की मोकामा टाल में हत्या हो गई थी। इसी मामले में अनंत सिंह जेल में बंद थे। अनंत सिंह को जमानत मिलने के बाद अब यह कहा जा रहा है कि कागजी कार्रवाई के बाद अनंत सिंह शुक्रवार या शनिवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। अभी कुछ ही दिनों पहले बिहार में राज्यसभा चुनाव के वक्त जेल से वोट डालने के लिए बाहर आए मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि वो जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे। जिसके बाद अब अनंत सिंह को जमानत मिलन...