गोपालगंज, फरवरी 2 -- उचकागांव, एक संवाददाता। चनावे मंडल कारा में बंद एक कैदी द्वारा फोन कर उचकागांव थाना क्षेत्र की एक महिला को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उचकागांव थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आवेदन में उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता खाड़ी पर टोला निवासी नीरज यादव की पत्नी प्रियंका देवी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2024 में एक मामले में उसने कुछ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इससे रंज होकर आरोपितों ने महिला के पति नीरज यादव को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसको लेकर भी थाने में प्राथमिकी कराई गई थी। इसी मामले को लेकर मीरगंज थाना क्षेत्र से जुड़े एक प्रकरण में चनावे जेल में बंद एक कैदी ने महिला के पति के मोबाइल पर फोन कर केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की छानबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.