नई दिल्ली, फरवरी 19 -- बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। राजपाल ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। बीते दिनों राजपाल चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में रहे। ऐसे में राजपाल को मंगलवार को रिहाई मिली। ये रिहाई उनके लिए काफी बड़ी राहत साबित हुई। क्योंकि उनके परिवार में शादी है और वो शादी के जश्न में शामिल हो पाए। जेल की सलाखों से बाहर निकलकर राजपाल सीधे अपने परिवार के बीच पहुंचे, जहां उनकी भतीजी की शादी का जश्न चल रहा था। ऐसे में राजपाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी और परिवार वालों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।पत्नी संग झूम कर नाचे राजपाल बता दें कि राजपाल यादव ने 19 फरवरी यानी गुरुवार को होने वाली इस इस शादी में शामिल होने के लिए विशेष रूप से कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थ...