सतना, नवम्बर 5 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में 16 साल के नाबालिग की सनसनीखेज हत्या के मामले में 14 महीने तक जेल में बंद रहे आरोपी ने जमानत पर बाहर ही कानून के खौफ को सरेआम हवा में उड़ा दिया। मंगलवार देर शाम केंद्रीय जेल सतना से जमानत पर बाहर आते ही 23 साल के मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल का शहर की सड़कों पर खौफनाक और उद्दंड अंदाज देखने को मिला। जेल के मुख्य द्वार से लेकर सिद्धार्थ कॉलोनी तक आरोपी ने खुलेआम 'गैंगस्टर स्टाइल' में काफिला निकाला। बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट का धुआं उड़ाते और दर्जनों बाइकों पर सवार समर्थकों के साथ हुड़दंग मचाते आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शहरवासियों में दहशत फैल गई है।शहर की सड़कों पर निकला हुड़दंगियों का हुजूम मंगलवार देर शाम जैसे ही मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल जेल से रिहा हुआ, पहले से बाहर खड़...