बरेली, जनवरी 4 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। बवाल के आरोपी आईएमसी नेता एवं पार्षद अनीस सकलैनी ने साथियों की मदद से जेल में बैठकर इस मामले के अहम गवाह पूर्व सपा पार्षद की हत्या की साजिश रची और पत्नी की मदद से पीलीभीत के बदमाश को पांच लाख में सुपारी दे दी। पूर्व पार्षद की हत्या की फिराक में शूटर बरेली पहुंचा लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूरी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया। इस मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर इस्लामिया ग्राउंड जाने की कोशिश कर रही भीड़ ने 26 सितंबर 2025 को शहर में दस स्थानों पर बवाल कर पुलिस पर हमला किया था। इसको लेकर दस मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें मौलाना तौकीर, आईएमसी का महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद अनीस सकलैनी, फैजुल नवी और मोईन समेत 80 से ज्यादा उपद्रवी जेल भेजे ग...