इटावा औरैया, अगस्त 20 -- इटावा। रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए डिप्टी सीएमओ डा. श्रीनिवास यादव कानपुर जेल से रिहा हो गये है इटावा आने के बाद उन्होंने गुरुवार को कार्यालय पहुंचकर सीएमओ को पत्र देकर ज्वाइनिंग स्वीकार करने का अनुरोध किया। वहीं सीएमओ डा. बृजेंद्र कुमार सिंह ने शासन को पत्र भेजकर डा. डिप्टी सीएमओ के निलंबन आदेश जारी करने की मांग की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डा. श्रीनिवास यादव ने सीएमओ को दी गई सूचना में बताया कि 10 जून 2026 को विजिलेंस टीम ने उन्हें कार्यालय से 55 हजार रुपये रिश्वत (उत्कोच) लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानपुर नगर के सतर्कता अधिष्ठान थाने में दर्ज मुकदमे में आरोपित बनाकर अदालत में पेश किया गया और जिला कारागार कानपुर नगर भेज ...