जेल से छूटने पर किशोरी के घर पास पहुंचा आरोपी
गोरखपुर, मई 11 -- पीपीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपहरण व पॉक्सो एक्ट के आरोपी युवक के जेल से छूटने के बाद फिर से किशोरी के घर के आसपास मंडराने लगा। पीड़िता के पिता ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि मार्च में कोचिंग जाते समय 15 वर्षीय किशोरी का गांव के युवक इमरान ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। अब रिहा होने के बाद आरोपी फिर गांव में घूम रहा है। क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.