गोरखपुर, मई 15 -- खोराबार। थाना क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 29 अप्रैल की सुबह वह गांव के बाहर स्कूल में काम करने जा रही थी। रास्ते में सर्वजीत, उसका भाई अमरजीत और पिता रामलाल निषाद ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने मुकदमे में सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि उसने 19 फरवरी को सर्वजीत पुत्र रामलाल निषाद निवासी रमलखना बरई टोला के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पीड़िता का आरोप है कि सर्वजीत ने उसे ब्लैकमेल कर पांच माह तक शारीरिक संबंध बनाया। जेल से छूटने के बाद अब वह मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहा...