मेरठ, मार्च 23 -- लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने परिचित पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िता के अनुसार, वह पहले आरोपी युवक के साथ संबंध में थी, लेकिन विरोध होने पर थाना लिसाड़ी गेट में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें आरोपी जेल भी जा चुका है। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जेल से छूटने के बाद आरोपी समझौता करने का दबाव बना रहा है। आरोपी ने उसे धमकी दी है कि यदि उसने समझौता नहीं किया तो जान से मार देगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 11 मार्च को आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। घटना के बाद वह थाने पहुंची और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.