जेल से छूटने के बाद फिर किशोरी को भगाने का आरोप
गोरखपुर, मई 25 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में एक किशोरी को दोबारा बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भटोलिया गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि गांव का ही राज गौतम पहले भी उसकी नाबालिग बेटी को भगाकर ले गया था। उस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद वह परिवार को धमका रहा था और अब फिर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.