रमेश त्रिपाठी, अक्टूबर 22 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका कल ही जमानत पर जेल से रिहा हुए हैं। इसके बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों ही नेताओं को आज अपने राजौरी गार्डन कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है। दिल्ली पुलिस ने यह समन बुधवार रात करीब 8:30 बजे तिहाड़ जेल के गेट पर ही थमा दिया। उस समय दोनों नेता जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हो रहे थे। क्राइम ब्रांच ने दोनों को गुरुवार दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित दफ्तर में पेश होने का निर्देश दिया है। बुधवार को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) की अदालत से सीजेपी नेताओं को बड़ी राहत मिली थी। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की कस्टडी बढ़ाने की मांग को सिरे से खारिज करते हुए दोनों नेताओं को जमानत दे दी थी। लेकिन जेल के बाहर न...