पटना, मार्च 19 -- Anant Singh: बिहार के चर्चित बाहुबली एवं मोकामा से जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत मिल गई है। जल्द ही वे पटना के बेऊर जेल से बाहर आ सकते हैं। पटना हाईकोर्ट ने गुरुवार को उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर लिया। जस्टिस रुद्र प्रकाश मिश्रा की एकलपीठ ने सुनवाई के बाद इस पर फैसला सुनाया। हालांकि, अदालत ने अनंत सिंह को जमानत देने के साथ कुछ शर्तें भी लगाई हैं। अगर विधायक ने इन शर्तों का उल्लंघन किया तो उनकी बेल रद्द हो सकती है और उन्हें वापस जेल जाना पड़ेगा। जस्टिस मिश्रा ने अपने आदेश में कहा कि अगर अनंत सिंह ने इस केस के सूचक और गवाहों को धमकाने की कोशिश की तो जमानत रद्द की जा सकती है। अदालत ने इस स्थिति में सूचक और गवाहों को जमानत रद्द करने की गुहार लगाने की पूरी छूट दी है। साथ ही, जमानत...