रामपुर, मार्च 15 -- जिला कारागार में सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां से शनिवार को सपा नेताओं ने मुलाकात की। सपा नेता यूसुफ मलिक ने जेल से बाहर आकर मीडिया को जानकारी दी। कहा कि इस बार आजम खां ने ईद पर काले कपड़े पहनने और नमाज के दौरान काली पट्टी बांधने की अपील की है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम जिला कारागार में बंद हैं। उनसे मुलाकात के लिए उनका परिवार और सपा नेताओं का सिलसिला लगातार बना रहता है। शनिवार को तजीन फात्मा और मुरादाबाद के सपा नेता यूसुफ मलिक ने सपा नेता आजम खां और उनके बेटे से मुलाकात की। मुलाकात के बाद बाहर आए यूसुफ मलिक ने कहा कि दोनों से मुलाकात हुई थी। आजम खां ने दिए एक पैगाम कहा कि इस बार ईद पर मुसलमान काले पकड़े पहनें और काली पट्टी बांधें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...