मुजफ्फरपुर, जून 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जेल रोड में सामान लेने के लिए गई छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। उसके पिता ने सिकंदरपुर थाने में घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें हरियाणा के हिसार निवासी राहुल विश्नोई को नामजद आरोपित बनाया है। पुलिस को बताया है कि बेटी के गायब होने के बाद जब उसके किताब को पलटा गया तो उसमें से राहुल विश्नोई का नाम-पता व मोबाइल नंबर मिला। उससे अक्सर मोबाइल पर बेटी बात करती थी। सिकंदरपुर पुलिस मामले में मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- जेल रोड से युवती का अपहरण, हरियाणा के राहुल विश्नोई पर एफआईआर यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, एफआईआर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...