जेल रोड में ट्रांसफार्मर फुंकने से रात भर अंधेरे में डूबी रही 20 हजार की आबादी
उरई, मई 26 -- उरई। संवाददाता भीषण गर्मी में बिजली संकट जमकर रुला रहा है। कहीं ट्रांसफार्मर फुंकने तो कहीं पावर हाउस में उपकरणों के दगा देने से पूरे पूरे दिन और पूरी पूरी रात लोगों को बिना बिजली के भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की रात भी जेल रोड में ट्रांसफार्मर फुंकने से रात भर पूरा मोहल्ला अंधेरे में डूबा रहा और 20 हजार की आबादी इससे प्रभावित रही। रात भर बिजली न आने से गर्मी से लोग बिलबिलाते रहे। वहीं दूसरी ओर कदौरा के बबीना उपकेंद्र में इनकमिंग की सीटी फट जाने से मंगलवार को बिजली आपूर्ति बंद होने से हाहाकार मच गया और लोग गर्मी से बेहाल तड़पते नजर आए। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फुंकने से जेल रोड के 500 घरों में छाया अंधेरा यह भी पढ़ें- रेंढ़र में बेतहासा बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.