रामगढ़, जून 24 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के जेल मोड़ कोठार के पास बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। घायल की पहचान मांडू थाना क्षेत्र के डूमरबेड़ा निवासी रशीद अंसारी पिता जन्नत हुसैन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रशीद अंसारी डूमरबेड़ा से बाइक से गोला अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान जेल मोड़ कोठार के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी तौफीक आलम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...