बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- डीएम-एसपी के नेतृत्व में 100 से अधिक जवानों ने ली तलाशी सुबह चार बजे ही मंडल कारा पहुंच गये थे अधिकारी व जवान फोटो : बिहारशरीफ जेल-बिहारशरीफ जेल के बाहर शुक्रवार को छापेमारी के दौरान तैनात पुलिस। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार में सत्ता परिवर्तन का असर दिखने लगा है। शुक्रवार की सुबह ही डीएम कुंदन कुमार व एसपी भारत सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों जवानों ने बिहारशरीफ मंडल कारा में छापेमारी की। जवानों ने जेल का कोना-कोना छान मारा। करीब तीन घंटे तक चली छापेमारी भी कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। सुबह चार बजे ही अधिकारी व पुलिस के जवान छापेमारी के लिए मंडल कारा पहुंच गये थे। यह भी पढ़ें- बिहार के 13 जिलों के जेलों में छापे, चप्पे-चप्पे की तलाशी जिस समय छापेमारी शुरू हुई, उस समय अधिकांश बंदी नींद में थे। जवान...