संवाददाता, नवम्बर 25 -- शामली,संवाददाता। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में शामली की कैराना विधानसभा सीट पर हसन परिवार का खासा दखल रहा है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर मौजूदा विधायक नाहिद हसन पर दांव खेला है। लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीत चुके नाहिद हसन अब चौथी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। सपा के इस फैसले को कैराना में अपने पुराने राजनीतिक आधार को बरकरार रखने और अनुभवी चेहरे के सहारे चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने नए चेहरे पर दांव लगाने के बजाय मौजूदा विधायक को दोबारा मौका देकर अपनी सियासी निरंतरता का संदेश दिया है। कैराना में नाहिद हसन का अब तक का चुनावी सफर भाजपा के प्रत्याशियों के खिलाफ जीत के रिकॉर्ड से जुड़ा रहा है। वर्ष 2014 के विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने भाजप...