नई दिल्ली, जनवरी 24 -- जोधपुर जेल में बंद क्लाइमेट एक्टविस्ट सोनम वांगचुक इन दिनों वहां के हालात ठीक करने के लिए प्रयोग कर रहे हैं। पिछले लगभग 4 महीनों से जेल में बंद वांगचुक ने अपने बैरक को ही अपनी प्रयोगशाला बना लिया है। उनसे मुलाकात करने के बाद उनकी पत्नी गीतांजलि ने बताया कि वांगचुक फिलहाल एकांत कारावास में हैं और वहां पर वह अपने नवाचारों में मन लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके गीतांजलि ने इसके लिए पहले उन्होंने चीटिंयों पर आधारित किताब 'एंट्स: वर्कर्स ऑफ द वर्ल्ड' मंगवाई थी। अब उन्होंने थर्मामीटर्स की मांग की है। उन्होंने लिखा, "मैंने कल सोनम वांगचुक से मुलाकात की और आखिरकार उन्हें चींटियों पर किताब सौंप पाई, जो उनके सबसे बड़े भाई की ओर से दिया गया उपहार थी। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन और उसके समाधान पर वे किताबें भी दीं, जिनकी...