बेंगलुरु, अगस्त 13 -- बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना एक बार फिर बड़े विवादों में घिर गए हैं। जेल में प्रज्जवल रेवन्ना की कोठरी से बरामद स्मार्टफोन में करीब 90 पॉर्न वीडियो मिले हैं। इस खुलासे के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे के बीच जेल के हाई-प्रोफाइल कैदियों के बैरक की तलाशी ली। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर एमएल सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर में कई अहम दावे किए गए हैं। सिक्योरिटी सेक्शन 3 के कमरा नंबर 4 में प्रज्वल रेवन्ना और पॉक्सो मामले में आरोपी अंडरट्रायल कैद...