जेल में भाई-बहनों की छलक पड़ी आंखें
मथुरा, अगस्त 29 -- रक्षाबंधन के पर्व पर जिला कारागार में प्रेम, स्नेह और भाई-बहन के प्रेम के रिश्ते का भावुक नजारा देखने को मिला। त्योहार के अवसर पर जेल प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए, जिसके तहत बड़ी संख्या में बहनें अपने बंदी भाइयों को राखी बांधने कारागार पहुंचीं। जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधते समय जहां बहनों के आंसू छलक पड़े, वहीं भाई भी भावुक हो गये। रक्षाबंधन पर 2146 महिला एवं बच्चे कारागार पर मुलाकात को पहुंचे। शुक्रवार की सुबह से ही जिला कारागार परिसर के बाहर बहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अलग से हेल्प डेस्क और चेकिंग प्वाइंट बनाए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने बहनों के लिए सुगम मुलाकात और राखी बांधने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.