गिरडीह, सितम्बर 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। करोड़ों रुपये की ठगी मामले में जेल में बंद राधा स्वामी संगठन के विजिलेंस अधिकारी जितेंद्र कुमार उर्फ सुबोध सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की पत्नी सह जिला प्रभारी अनिशा सिन्हा एवं उसका भाई सुमित सिन्हा उर्फ सुमित कुमार द्वारा दायर जमानत याचिका पर सोमवार को अदालत में सुनवाई हुई। यह भी पढ़ें- राममंदिर दान चोरी: चंपत, अनिल, गोपाल, कृष्णमोहन पर FIR हो या नहीं? अब 5 अक्टूबर को सुनवाईजमानत याचिका पर सुनवाई जमानत याचिका पर जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पंचम की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए अगली तिथि 01 अक्तूबर निधारित की है। बता दें कि सीजेएम बिनोद कुमार की अदालत ने जेल में बंद अनिशा सिन्हा, सुमित सिन्हा उर्फ ​​सुमित कुमार एवं सुबोध सिंह उर्फ जितेंद्र कु...