रांची, जुलाई 27 -- रांची। एसीबी की विशेष अदालत में सोमवार को बुढ़मू अंचल के निलंबित सीओ सच्चिदानंद वर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की केस डायरी और एसीबी से जवाब तलब करते हुए अगली सुनवाई के लिए 7 अगस्त की तिथि निर्धारित की। सीओ ने 15 जुलाई को जमानत याचिका दाखिल कर राहत की गुहार लगाई है। एसीबी ने साड़म मौजा की 3.20 एकड़ जमीन के म्यूटेशन के बदले 4.50 लाख रुपये रिश्वत मांगने से जुड़े मामले में उसे 9 जुलाई को गिरफ्तार किया था, तब से जेल में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...