जेल में बंद सर्राफ अशोक पर एक और मुकदमा, दुकान में काम करने वाली नाबालिग से रेप के आरोप
संवाददाता, जुलाई 16 -- यूपी के कानपुर में दर्शनपुरवा स्थित अशोका ज्वैलर्स के मालिक अशोक रस्तोगी पर एक और किशोरी से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुकान में काम के दौरान आरोपित ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से कुछ बताने पर उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर कार्यालय में की। इसी के बाद ही फजलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा पांच की छात्रा है। उनकी दो बेटियां दर्शनपुरवा स्थित अशोका ज्वैलर्स की दुकान में सेल्स गर्ल्स का काम करती थीं। आरोप है कि अप्रैल 2026 में आरोपित अशोक रस्तोगी 13 वर्षीय बेटी को बिठूर स्थित फार्म हाउस ले गया। जहां आरोपित ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना के बारे में कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.