जेल में बंद युवक की मौत पर भड़का आक्रोश, एनएच-39 दो घंटे जाम
लोहरदगा, जुलाई 29 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा मंडल कारा लोहरदगा में बंद विचाराधीन कैदी कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी हजरत पवरिया के 25 वर्षीय पुत्र जाहिद पवरिया उर्फ रिंकू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने कुडू-रांची मुख्य मार्ग एनएच-39 स्थित बरवाटोली चौक को जाम कर दिया, जिससे लगभग दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।जाम की सूचना मिलते ही लोहरदगा एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी अजित कुमार, कुडू सीओ संतोष उरांव सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- विचाराधीन कैदी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.