समस्तीपुर, जनवरी 3 -- समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 7 मई को हुए 10 करोड़ के आभूषण व 15 लाख नगद लूटकांड मामले में पुलिस जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। इस हाईप्रोफाइल लूटकांड में गिरफ्तार बदमाशों की घटना में संलिप्तता को लेकर फोटो अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंडल कारा पहुंचकर बदमाशों की फोटोग्राफी की। इन तस्वीरों का मिलान घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाशों के चेहरों से किया जा रहा है, ताकि अदालत में ठोस और तकनीकी साक्ष्य प्रस्तुत किया जा सके। बता दें कि अब तक इस कांड में कुल 15 बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फोटो अन्वेषण ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार अधिकांश बदमाशों की फोटोग्राफी कर सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया गया, जिसमें परिणाम पॉजिटिव आया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि गिरफ्तार बदमाश...