बिजनौर, जून 25 -- जिला कारागार में बंद एक आरोपी से मुलाकात करने पहुंची उसकी मां और बहन के बैग से संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही जेल अधिकारियों ने दोनों महिलाओं को शहर कोतवाली पुलिस की हिरासत में दे दिया। बाद में दोनों महिलाओं को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

मामले की जानकारी जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर अमरोहा में दर्ज धारा 307 के मुकदमे में आरोपी फैजान पुत्र नन्हे निवासी चंगा दरवाजा, अमरोहा 23 जून से जिला जेल में निरुद्ध है। गुरुवार को फैजान से मुलाकात करने उसकी बहन परवीन और मां सन्नो जिला कारागार पहुंची थीं। मुलाकात से पहले नियमित जांच के दौरान जेल के हेड कांस्टेबिल संजीव कौशिक को दोनों महिलाओं पर संदेह हुआ। इसके बाद महिला सिपाही रूचि चौधरी ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनक...