जमशेदपुर, अगस्त 29 -- रांची के होटवार जेल में बंद जीएसटी घोटाला के आरोपी शिव कुमार देवड़ा ने जमशेदपुर विशेष आर्थिक अपराध अदालत में जमानत अर्जी दी। जिसमें जीएसटी की ओर से अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार और बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रकाश झा ने अदालत में बहस की। बताया जाता है कि, शिव कुमार देवड़ा पर सौ करोड़ से ज्यादा जीएसटी घोटाला का आरोप है। 2024 में उसे जीएसटी इंटेलिजेंस टीम ने पकड़ा था। इसके बाद शिव कुमार देवड़ा को ईडी ने दबोच लिया। बताया जाता है कि, जीएसटी के बाद ईडी के शिकंजे में फंसकर कई व्यवसायी अभी जेल में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...