वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 4 -- वाराणसी के जिला कारागार में बंद रहते हुए राधेश्याम यादव नामक बंदी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार, हरिद्वार की 'भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा' में टॉप किया है। यह परीक्षा पिछले वर्ष नवंबर में हुई थी। उसमें जिले भर से हजार से अधिक विद्यार्थी एवं अन्य लोग शामिल हुए थे। इस खास उपलब्धि के लिए गायत्री परिवार राधेश्याम यादव का पांच अप्रैल को सम्मान करेगा। इसका स्थान तय नहीं है। सारनाथ थाना क्षेत्र के खालिसपुर का रहने वाला राधेश्याम दहेज हत्या के केस में 25 नवंबर-2024 को जिला जेल में बंद हुआ था। (फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर है)। कैद अवधि की शुरुआत में ही उसने पढ़ाई-लिखाई में रूचि दिखानी शुरू कर दी। जेल प्रशासन से उसे प्रोत्साहन मिला तो उत्साह बढ़ा। यह भी पढ़ें- कुशीनगर में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की हत्या; बेट...