जयपुर, मार्च 25 -- यह भी पढ़ें- राजस्थान से कौन जाएगा राज्यसभा? रणनीति बनाने में जुटी BJP-कांग्रेस राजस्थान की राजनीति में राज्यसभा चुनाव से पहले एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। जून में खाली होने वाली तीन राज्यसभा सीटों को लेकर जहां सियासी दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं इसी बीच राज्य के कई मुस्लिम संगठनों ने कांग्रेस के सामने एक ऐसा प्रस्ताव रख दिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। इन संगठनों ने जेल में बंद छात्र नेता उमर खालिद को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने की मांग उठाई है।खरगे तक पहुंचा संदेश, बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी इस मांग को लेकर विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge को संयुक्त ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में साफ तौर पर कहा गया है कि उमर खालिद को राज्यसभा भेजना केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं ह...