रामपुर, दिसम्बर 7 -- सपा नेता आजम खां की सेहत की जांच के लिए शनिवार को जिला अस्पताल से दो चिकित्सक जिला कारागार पहुंचे मगर आजम खां ने उनको दिखाने से इनकार कर दिया। दोनों चिकित्सक वापस जिला अस्पताल लौट आए। सात साल की सजा के बाद सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम जेल में बंद हैं। उनकी सेहत को लेकर लगातार जेल प्रशासन की ओर से ध्यान रखा जा रहा है। समय-समय पर प्रशिक्षण के साथ दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला अस्पताल से जनरल फिजीशियन डा. हसीब और सर्जन डा. आरिफ रसूल जिला कारागार में आजम खां का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे थे मगर आजम ने उनको दिखाने से इनकार कर दिया। आखिर में दोनों चिकित्सक वापस लौट आए। एक दिन पहले नेत्र सर्जन ने आजम की आंखों की जांच की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.