बांदा, जून 14 -- बांदा। मंडल कारागार बांदा में बंदी के गैस गोदाम में अंगौछा से फंदा लगाकर सुसाइड करने के बाद जेल में सुरक्षा की दृष्टि से कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। दो कैमरे और लगाए जाने से कैमरों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। बैरक आठ में नया कैमरा लगाया गया है। कारागार के जिस गैस गोदाम में बंदी ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। उस स्थान पर कोई कैमरा नहीं लगा था। जिससे उसकी गतिविधि की सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। यह भी पढ़ें- डीआईजी जेल ने तीन घंटे तक खंगाले सीसीटीवी व दर्ज कराए बंदी व डिप्टी जेलर के बयानजेल में जांच मामले को लेकर शुक्रवार शाम को डीआईजी जेल प्रयागराज परिक्षेत्र राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कारागार पहुंच कर जांच की थी। इस दौरान उन्होंने करीब तीन घंटे तक जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे में बंदी की गतिविधियों को देखा। साथ ही बैरक आठ ...