फरीदाबाद, जून 9 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। नीमका जेल में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शौचालय में फंदे पर लटका मिला। बंदी की मौत से आक्रोशित लोगों ने बीके चौक पर जाम लगा दिया। इससे एनआईटी इलाके में ट्रैफिक रेंगने लगा। करीब एक घंटे तक हालात तनावपूर्ण बने रहे। बाद में पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवा दिया। गाजीपुर निवासी ऋतिक उर्फ रंकित भड़ाना पिछले करीब 11 माह से जेल में बंद था। उसके खिलाफ करीब 15 मामले दर्ज थे। इनमे कई संगीन मामले भी शामिल थे। वह पिछले तीन दिनों से नीमका जेल के अस्पताल में भर्ती था। परिजनों का आरोप है कि जेल के एक अधिकारी द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। सोमवार सुबह जब जेल कर्मियों ने उसे अस्पताल के बेड पर नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू ...