गोरखपुर, जून 8 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर जेल में एक बंदी की गोली मारकर हत्या की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिस व्यक्ति ने हत्या की झूठी खबर वायरल की वह खुद को फेसबुक पर गोरखपुर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी बता रहा है। मामला संज्ञान में आते ही रविवार को जेल प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शाहपुर पुलिस और सूचना विभाग को स्क्रीनशॉट के साथ पत्र लिखा है। शाहपुर पुलिस आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट, झूठी और भ्रामक खबर फैलाने की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाला व्यक्ति जिला या अन्य किसी फ्रंटल संगठन में पदाधिकारी नहीं है। उसके किसी पद पर होने की कोई सूचना भी नहीं है। अगर उसने सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया है तो उसके खिलाफ कार्रवा...