उरई, दिसम्बर 8 -- उरई। एसओ कुठौंद की गोली लगने से हुई मौत मामले में जेल भेजी गई नामजद आरोपी सिपाही मीनाक्षी शर्मा की रविवार को पहली रात जेल की महिला बैरक में करवटें बदल के गुजरी पर सुबह उसने सामान्य ढंग से बैरक में मौजूद महिला बंदियों से बातचीत की और खाना भी खाया। रविवार को एसओ कुठौंद की गोली लगने से हुई मौत मामले में नामजद आरोपी सिपाही मीनाक्षी शर्मा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेजा गया था। महिला बैरक बैरक में उसे सामान्य कैदियों की तरह ही रखा गया जहां वह पहली रात ठीक से सो ना सकी और पूरी रात करवटें बदलती रही पर सोमवार सुबह उसने अपने आप को सामान्य करते हुए रूटीन दिनचर्या को अपनाते हुए बैरक की अन्य महिला बंदियों से बातचीत की और सबके साथ खाना भी खाया । जेल अधीक्षक नीरज देव ने बताया कि महिला सिपाही पर नजर रखी जा रही है...