महोबा, जनवरी 3 -- महोबा। जेल में मामूली विवाद को लेकर दो बंदी आपस में भिड़ गए। दोनों बंदियों के बीच छीनाझपटी के बाद एक बंदी ने दूसरे को घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को उप कारागार में बंदियों का विवाद जेल की चार दिवाली के बाहर आ गया। बताया जा रहा है कि बैरक नंबर 6 में हरीओम तिवारी और कमलेश बंदी निरुद्ध है। शनिवार को नहाने के दौरान पानी की छींटे पड़ने पर दोनों बंदियों के बीच गाली गलौच हो गई बाद में एक दूसरे पर हमला बोल दिया। सर्दी के मौसम में एक दूसरे पर ठंडा पानी डालने की बात को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि हरीओम तिवारी ने कमलेश के गाल में काट लिया। जिसके बाद चीख पुकार सुनकर मौके पर जेल अधिकारी पहुंच गए। घायल कमलेश को उपचार के लिए जेल बार्डर सचिन राजपूत, शुभम तिवारी के द्वारा जिला अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.