गाज़ियाबाद, मई 1 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। डासना स्थित जिला कारागार में शुक्रवार को नवनिर्मित नवग्रह वाटिका, गांधी गैलरी और संगीत गैलरी का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज और प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज और प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग ने महिला अहाते का भ्रमण किया और महिला बंदियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को जाना। उन्होंने कारागार प्रशासन द्वारा महिला बंदियों के लिए संचालित सिलाई, कढ़ाई, हस्तशिल्प जैसी कौशल विकास कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बंदियों के पुनर्वास में सहायक सिद्ध होंगे। इस मौके पर महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को फल, मिष्ठान, ...