मेरठ, जुलाई 7 -- मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंदियों के दो गुटों के बीच हुए संघर्ष के मामले में एसएसपी ने जेल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है। एसएसपी ने घटना के दौरान बंदी के पास धारदार हथियार कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब करने की तैयारी में है। बता दें कि शुक्रवार दोपहर जेल परिसर में खेत पर कार्य कर रहे बंदियों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान एक बंदी ने धारदार वस्तु से दूसरे पक्ष के बंदी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- श्रीलंका की जेल में बवाल: कैदियों की हिंसक झड़प में 25 की मौत, 100 घायल घायल बंदी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, जेल में हुई गंभीर घटना के बावजूद जेल प्रशासन ने समय पर उच्च अधिकारियों को ...