इंदौर, मई 20 -- इंदौर के चर्चित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग कांड में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले गैंग की मास्टरमाइंड भोपाल निवासी श्वेता विजय जैन बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि श्वेता और शराब तस्करी से जुड़ी अलका दीक्षित की दोस्ती जिला जेल में हुई थी और वहीं से पूरे हनीट्रैप नेटवर्क की पटकथा तैयार हुई। क्राइम ब्रांच के अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर नेताओं, कारोबारियों और रसूखदार लोगों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग और उगाही का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस का दावा है कि यह गैंग पिछले करीब दो वर्षों से सक्रिय था और कई हाईप्रोफाइल लोगों को अपना शिकार बना चुका है। हालांकि बदनामी के डर से कई पीड़ित सामने नहीं ...