जेल में जान का खतरा, CM रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों का दावा; कोर्ट ने तिहाड़ प्रशासन से मांगा जवाब
नई दिल्ली, मई 8 -- दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर पिछले साल हमला करने के दो आरोपियों की याचिका पर शुक्रवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों से जवाब तलब किया। आरोपियों ने याचिका में दावा किया कि साथी कैदियों ने उनकी पिटाई की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निशांत गर्ग ने आरोपी राजेशभाई खिमजीभाई सकारिया और तहसीन रजा शेख द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया। दोनों आरोपियों की ओर से पेश हुए अधिवक्ता सिद्धांत मलिक ने दावा किया कि उनके मुवक्किलों के परिवारों को भी धमकियां मिल रही हैं। अर्जी के मुताबिक, उक्त कैदियों ने खुलेआम याचिकाकर्ताओं को धमकी दी कि उन्हें जेल के अंदर ही मार डाला जाएगा और उन्हें तब तक पीटा जाएगा जब तक वे 'सबक न सीख लें। गुजरात में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को भी नु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.