लखनऊ, मार्च 30 -- - धीरूभाई अंबानी यूनिवर्सिटी व केजीएमयू से भी होंगे एमओयूलखनऊ, विशेष संवाददाताउप्र स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फारेंसिक साइंसेज (यूपीएसआईएफएस) के छात्र अब जेल के भीतर जाकर शोध कर सकेंगे। यूपीएसआईएसएफ अपने छात्रों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी गोरखपुर, धीरूभाई अंबानी यूनिवर्सिटी गांधीनगर, उप्र कारागार प्रशासन व सुधार सेवाएं तथा किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के साथ एमओयू करेगा। इससे छात्रों को इंटर्नशिप व शोध के साथ व्यावहारिक व उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा।यूपीएसआईएफएस के निदेशक डा.जीके गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह एमओयू किए जा रहे हैं। इन एमओयू के जरिए छात्रों को केस स्टडी, पोस्टमार्टम प्रक्रिया, मेडिकल-लीगल पहलुओं और अपराध अनुसंधान के व्या...