सिद्धार्थ, सितम्बर 10 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे साक्षरता पखवारा कार्यक्रम के तहत बुधवार को जेल कारागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बंदियों को साक्षर बनाने और शिक्षा के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया गया।वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बंदियों को भी पढ़ाई से जोड़कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में बेहतर ढंग से लौटने के लिए तैयार किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से जेल में निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने के लिए वालंटियर के माध्यम से नियमित कक्षाओं की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को पढ़ाई के लिए कॉपी, पेन सहित आवश्यक स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई। उपस्थित लोगों ने बंदियों को नियमित रूप से...