मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में कार्यरत एक हवलदार की अपहृत पुत्री को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जेल के हवलदार ने इसकी एफआईआर मिठनपुरा थाना में दर्ज कराई थी। इसमें एक अज्ञात मोबाइल नंबर धारक को नामजद आरोपित बनाया था। पुलिस को बताया है कि उनके मोबाइल पर अकसर अज्ञात नंबर से कॉल आती थी। इससे अकसर पुत्री बातें कर लेती थी। आशंका है कि उसी मोबाइल नंबर के धारक ने बेटी का अपहरण किया है। मिठनपुरा थानेदार संतोष कुमार पंकज ने बताया कि बीते 17 फरवरी की सुबह पांच बजे से हवलदार की पुत्री के गायब होने की शिकायत थाने में की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन की गई और 23 फरवरी को उसे पड़ोसी जिले से बरामद कर लिया गया। कोर्ट में प्रस्तुत कर उसका बयान दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.