जेल भेजा गया अवैध पटाखा फैक्टरी संचालक का भाई
कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- कौशाम्बी के चिल्ला शहबाजी गांव स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी के मालिक के भाई का पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने चालान कर दिया। शुक्रवार की रात वह मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास व अवैध शस्त्र अधिनियम में भी मुकदमा कायम किया गया है। महमूदपुर मनौरी निवासी नौशाद ने चिल्ला शहबाजी गांव में अवैध तरीके से पटाखा फैक्टरी संचालित कर रखी थी। सोमवार को फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ था। हादसे में बालक-बालिकाओं समेत 14 लोगों की जान गई थी। घटना के संबंध में पीड़ित गया प्रसाद साहू की तहरीर पर पिपरी थाना पुलिस ने नौशाद, उसकी पत्नी कहकशा, बेटे आदिल, भाई शकील, भयाहू सबाना और भतीजी साइना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- मेरा घर गिर गया, परिवार बिखर गया... मुझे माफ कर दो; एनकाउंटर के बाद गिड़गिड़ाया 50 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.