गुमला, अगस्त 10 -- भरनो, प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को झारखंड राज्य किसान सभा की जिला कमेटी ने भरनो में देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया। किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने स्कूल चौक के समीप एनएच-43 रांची-गुमला मुख्य मार्ग को दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शंकर उरांव ने किया।शंकर उरांव ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर देश का पेट भरता है,लेकिन उसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, बीज विधेयक और लेबर कोड का विरोध किया। राज्य कमेटी सदस्य मदुवा कच्छप ने कहा कि किसान-मजदूर हित में एमएसपी को कानूनी दर्जा देने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- गरगा पुल जाम कर किसानों-मजदूरों ने दी गिरफ्तारी, जेल भरो आंदोलन में सैकड...