जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने में जुटे किसान सभा के सदस्य
मधुबनी, अगस्त 6 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। सीटू, बिहार राज्य किसान सभा एवं बिहार प्रांतीय खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक में आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में चार लेबर कोड रद्द करने, स्मार्ट प्रीपेड मीटर वापस लेने, बिजली का निजीकरण बंद करने, महंगाई पर रोक, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी, योजनाकर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक में जिला सचिव शशि भूषण प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, बाबूबरही प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र पासवान तथा लदनियां प्रखंड अध्यक्ष गंगा प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.