बेगुसराय, जुलाई 26 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। पावर हाउस रोड स्थित ब्रह्मदेव राय भवन में रविवार को बेगूसराय अंचल माकपा इकाई की बैठक पार्टी के पूर्व जिला सचिव सुरेश यादव की अध्यक्षता में हुई ।

बैठक के उद्देश्य बैठक में केन्द्र एवं राज्य सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों एवं जनविरोधी नीतियों के ज्वलंत मुद्दो को लेकर 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की कॉरपोरेट परस्त नीति, अमेरिका भारत व्यापारिक समझौता, मजदूर विरोधी, चार श्रम संहिता, न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून, जलनिकासी की समस्या , खाद बीज की किल्लत एवं कालाबाजारी, राशन कार्ड से लाभुकों का नाम कटौती आदि पर चर्चा की।

महंगाई और बेरोजगारी की समस्या जिला सचिव रत्नेश झा ने कहा कि मंहगाई ,अपराध, भ्रष्टाच...