बक्सर, फरवरी 28 -- सेंट्रल जेल की दीवारों के भीतर सेंधमारी सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल बक्सर, हमारे संवाददाता। सेंट्रल जेल के परिसर में स्थित प्राचीन वामनेश्वर मंदिर में शुक्रवार की देर रात चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने चांदी का मुकुट, पायल सहित इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पर हाथ साफ किया है। यह वारदात उस इलाके में हुई है। जहां 24 घंटे सशस्त्र सुरक्षा और निगरानी का दावा किया जाता है। घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई। जब पुजारी हर रोज की तरह पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर में दाखिल हुए। मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर प्रवेश करने पर मंदिर से कीमती सामान गायब मिला। जिसके बाद तत्काल जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निर...